रैंप पर अपने ही कपड़ों में उलझकर फिसल गईं यमी गौतम, खुद को ऐसे संभाला- वीडियो VIRAL
बुधवार को लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर यामी गौतम उतरीं। यामी गौतम फैशन डिजाइनर गौरी और नैनिका के लिए शो स्टॉपर बनीं। लेकिन जैसे ही यामी रैंप पर उतरीं, वह अपने कपड़ों में उलझ गईं और स्टेज पर रैंप वॉक करते हुए फिसलने से बाल बाल बचीं। खैर, उन्होंने बहुत ही खूबसूरती और ग्रेस के साथ खुद को संभाला और रैंप पूरा किया सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तारीफ हो रही है।
इंटरनेट पर एक्ट्रेस का ये वीडियो वायरल हो रहा है। मौके पर यामी गौतम ने किस तरह से खुद को संभाला और रैंप पूरा किया, यह तारीफेकाबिल है। यामी ने पूरे कांफिडेंस के साथ रैंप वॉक किया और मीडिया के कैमरों को पोज दिया।खबरों के मुताबिक आडियंस में बैठे लोगों ने भी यामी को चियरअप किया। लैक्मे फैशन वीक 29 जनवरी से शुरू हुआ है। पहले दिन यहां रैंप पर करण जौहर और तब्बू दिखे थे। ये इवेंट रविवार 3 फरवरी तक चलेगा।

यामी गौतम की बात करें तो उनकी फिल्म उरी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। फिल्म में यामी गौतम के साथ विकी कौशल और कृति कुल्हारी नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा है। वहीं, अब उत्तर प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया है।
यहां देंखे वीडियो-
{document1}


Click it and Unblock the Notifications