देखें- यमला पगला दीवाना के प्रमोशन की तस्वीरें
मुंबई। फिल्म अभिनेता सनी देओल, यमला पगला दीवाना 2 का प्रमोशन कर रहे हैं। जो कि जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके पहले इसका प्रीक्वेल हिट साबित हुआ था। इस फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र, अपने दोनों बेटों सनी और बॉबी के साथ काम कर रहे है।
इसके पहले भी फिल्म की म्यूजिक लांच के मौके पर सितारों का जमावड़ा लगा था। जिसमें शाहरूख और आमिर जैसे बड़े सितारे भी आये थे। फिल्म का निर्देशन संगीत सिवान ने दिया है। फिल्म में एक विदेशी अभिनेत्री क्रिस्टीना अखीवा ने भी काम किया है।
फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र के चरित्र का नाम धरम, सनी, परमवीर और बॉबी गजोधर का किरदार निभा रहे हैं। पहली फिल्म की सफलता और सितारों को देखकर इस फिल्म के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है। इस फिल्म में सनी के बेटे करण देओल ने असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications