जवान हूं. हक है रोमांस करने का, कोई दिक्कत
31 मई को बड़े पर्दे पर करन जौहर की बहुचर्चित फिल्म यह जवानी है दीवानी प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है। फिल्म की यूएसपी दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर हैं।
फिल्म के बारे में प्रमोशन करते हुए अचानक से कूल माइंड रणबीर कपूर भड़क गये और एक पत्रकार महोदय को अच्छे से समझा दिया कि कृपया पर्सनल सवाल ना किया करे, मुझे अच्छा नहीं लगता है।
पत्रकार साहब ने बस इतना पूछा था कि क्या आपकी आने वाली फिल्म में आपको अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ काम करने पर कुछ दिक्कत हुई। बस रणबीर साहब उबल पड़े।
लेकिन मौके की नजाकत को समझते हुए रणबीर ने बस इतना कहा कि मुझे नहीं लगता कि मीडिया को मुझसे पर्सनल सवाल पूछना चाहिए। आप लोग मेरी फिल्म के बारे में पूछो, मैं हर सवाल का जवाब दूंगा। रही बात रोमांस करने की तो एक बात बता दूं कि मैं जवान हूं, इसलिए मेरा हक बनता है रोमांस करने का, किसी को कोई दिक्कत हो तो मुझे बताये, मैं अच्छे से समझा देता हूं।
आपको बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन के तहत बन रही इस फिल्म को रणबीर-दीपिका के लव अफेयर के ही कारण काफी पब्लिसिटी मिल रही है। फिल्म 31 मई को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म के निर्देशक आर्यन मुखर्जी हैं।
आईये दिखाते हैं यह जवानी है दीवानी की कुछ तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications