'भाई तीसरी पिच के क्या हाल हैं...' शोएब मलिक के तीसरे निकाह के हिंदुस्तान-पाकिस्तान दो मुल्कों में बवाल

Shoaib Malik Trolled For Third Nikaah: सानिया मिर्जा के पति व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपने तीसरे निकाह के ऐलान से हर किसी को चौंका दिया है और दोनों मुल्कों में बवाल काट दिया है। शोएब ने सानिया संग तलाक की खबरों के बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद संग निकाह कर लिया है। क्रिकेटर ने अपने निकाह के बाद की कुछ तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हैं, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
निकाह की तस्वीरों को शेयर करते हुए शोएब मलिक यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। पोस्ट में शोएब और सना को बधाईयों और शुभकामनाओं के ज्यादा उन्हे ताने मिल रहे हैं। उनकी पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर जमकर शोएब को ट्रोल कर रहे हैं। एक दूसरे ने कमेंट कर लिखा है कि- 'ये क्या चल रहा है क्या मैं ख्वाब देख रही हूं'। एक और यूजर ने लिखा-' कितने जोड़े भाई'। एक और यूजर ने लिखा- 'जोड़ी अरे कितनी जोड़ी बनेगी...2,3 या 4' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'कितनी जोड़ी हैं भाई आपकी'। एक ट्रोल ने लिखा, 'भाई तीसरी पिच के क्या हाल हैं' इसके अलावा और भी तमाम यूजर्स शोएब को तीसरी शादी करने पर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो सना जावेद को भी खरी-खोटी सुना रहे हैं।
बता दें कि, शोएब मलिक की ये तीसरी शादी है। सानिया मिर्जा से पहले उन्होंने आयशा सिद्दीकी से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में सानिया मिर्जा से दूसरी शादी की थी। वहीं, शोएब ने एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी कर ली है। वहीं, सना जावेद की भी ये दूसरी शादी है। शोएब से पहले उन्होंने पाकिस्तानी सिंगर उमैर जसवाल संग निकाह किया था।
पिछले कई दिनों से शोएब और सानिया की तलाक की खबरें सामने आ रही थी। शोएब मलिक के परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक शोएब और सानिया ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। हालांकि, दोनों ने अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक दोनों अपने बेटे इजहान की कोपेरेटिंग करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications



