#Hindi TRAILER: धमाकेदार एक्शन करतीं दीपिका.. 'xXx: द रिटर्न ऑफ जेंडर कैज'
विन डीजल, दीपिका पादुकोण स्टारर हॉलीवुड फिल्म XxX का ट्रेलर देंखे यहां, हिंदी में।
बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण के पहली हॉलीवुड फिल्म 'xXx: द रिटर्न ऑफ जेंडर कैज' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म में दीपिका को सेरेना उनगेर की भूमिका में देखा जाएगा, जहां फैंस उन्हें जबरदस्त एक्शन करते देंखेगे।
कोई शक नहीं कि दीपिका की इस हॉलीवुड फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। हों भी क्यों ना.. आखिर प्रियंका चोपड़ा के बाद दीपिका ही बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड की ओर रूख करने वाली एक्ट्रेस हैं। फिल्म में विन डीजल, दीपिका पादुकोण, रूबी रोज, नीना डेबरेव मुख्य किरदारों में हैं।
BOX OFFICE: जल्द ही धूम 3, सुल्तान को पीछे करेगी 'दंगल'.. टॉप 5 में एंट्री
यह फिल्म डी.जे.कारुसो के निर्देशन में बनी हॉलीवुड फिल्म 2002 में आई फिल्म 'xXx' और 2005 में आई फिल्म 'xXx: स्टेट ऑफ द यूनियन' की सीक्वल है। 'xXx: द रिटर्न ऑफ जेंडर कैज' 20 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर.. हिंदी में-


Click it and Unblock the Notifications
