आईसक्रीम खाउंगी से मशहूर हुईं एक्सपोज़ गर्ल ज़ोया अफ़रोज़ बनीं मिस इंडिया इंटरनेशनल 2021

एक्टर और मॉडल ज़ोया अफ़रोज़ 60वें मिस इंटरनेशनल प्रतियोगाति में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ज़ोया अफ़रोज़ ने गुड़गांव के किंगडम ऑफ ड्रीम्स में हुई प्रतियोगिता में मिस इंडिया इंटरनेशनल का क्राउन अपने नाम किया है। और अब ज़ोया, नवंबर में जापान के योकोहामा में होने वाले मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

26 साल की ज़ोया अफ़रोज़ ने क्राउन जीतते हुए अपनी तस्वीर, अपने इंस्टाग्राम पर सबके साथ शेयर की। ये पहली बार नहीं है जब ज़ोया किसी ब्यूटी पैजेंट का हिस्सा रही हों।

xpose-girl-zoya-afroz-wins-miss-india-international-2021-salman-khan-aishwarya-rai-co-star

इससे पहले, ज़ोया अफ़रोज़ ने 2013 में मिस इंडिया में भाग लिया था जहां वो दूसरी रनर अप थीं। लेकिन 2021 में मिस इंटरनेशनल का क्राऊन जीतने के बाद ज़ोया अब अपना सपना पूरा करने की ओर बढ़ चुकी हैं। उन्हें अपनी इस जीत के लिए सभी बधाई दे रहे हैं।

ब्यूटी क्वीन ज़ोया अफ़रोज़

ब्यूटी क्वीन ज़ोया अफ़रोज़

ज़ोया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था हिमेश रेशमिया के अपोज़िट एक्सपोज़ नाम की फिल्म के साथ। इस फिल्म में ज़ोया अफ़रोज़ का गाना आईसक्रीम खाऊंगी काफी फेमस हुआ था। इससे पहले 2013 में ही उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में भाग लिया था जहां वो काफी चर्चित प्रतिभागी थीं।

नहीं हाथ आया क्राउन

नहीं हाथ आया क्राउन

फेमिना मिस इंडिया 2013 में ज़ोया अफ़रोज़ दूसरी रनर अप थीं। इस क्राऊन को जीता था नवनीत कौर ढिल्लन ने। वहीं दूसरे स्थान पर थीं शोभिता धूलपाला जिन्होंने बाद में अनुराग कश्यप की फिल्म रमन राघव से विकी कौशल के अपोज़िट अपना डेब्यू किया था।

टीवी से फिल्मों तक

टीवी से फिल्मों तक

चाईल्ड एक्टर के तौर पर ज़ोया अफ़रोज़ ने स्टार प्लस के सीरियल कोरा कागज़ और सोन परी में भी काम किया है। इसके अलावा वो हम साथ आठ हैं नाम के एक सीरियल में भी चाईल्ड एक्टर के तौर पर दिखाई दी थीं।

साउथ में भी सक्रिय

साउथ में भी सक्रिय

ज़ोया अफ़रोज़ एक्सपोज़ से डेब्यू करने के बाद साउथ की फिल्मों में भी सक्रिय रहीं। वहीं उन्होंने हिमांश कोहली के साथ स्वीटी वेड्स NRI नाम की एक फिल्म की। उनकी आखिरी फिल्म थी कबाड़ द कॉइन।

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरूआत

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरूआत

ज़ोया अफ़रोज़ ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपनी शुरूआत की थी तीन साल की उम्र में। इसके बाद वो हम साथ साथ हैं और कुछ ना कहो जैसी फिल्मों में नज़र आईं जहां वो करिश्मा कपूर, सलमान खान, सैफ अली खान, नीलम, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और जेनिफर विंगेट जैसे स्टार्स के साथ नज़र आईं।

जीत चुकी हैं अवार्ड

जीत चुकी हैं अवार्ड

अपनी फिल्म एक्सपोज़ के लिए ज़ोया अफ़रोज़ ने लाईफ ओके स्क्रीन अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता था। और अब वो देश के लिए मिस इंटरनेशनल का क्राऊन लेकर वापस आ सकती हैं। इस जीत के लिए ज़ोया को ढेरों बधाई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X