X-MEN एक्टर Adan Canto का बेहद कम उम्र में निधन, इस वजह से हार गए जिंदगी ये जंग!

हॉलीवुड से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है। पता चला है कि 'एक्स-मेन' के मशहूर अभिनेता एडन कैंटो अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्स-मेन फिल्म में वो अपनी दमदार भूमिका के लिए जाने जाते थे।
एडन एक मशहूर मैक्सिकन-अमेरिकी एक्टर थे जो कि कई शानदार फिल्मो के लिए मशहूर हुए। गौरतलब है कि अभिनेता काफी समय से कैंसर से जंग लग रहे थे और अंत में वो ये जंग हार गए। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई लोग दुखी हैं और उनकी मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
अभिनेता सिर्फ 42 साल के थे और उनका इस तरह से जाना हॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान है। रिपोर्ट्स की मानें तो एडन कैंटो ने 8 जनवरी को अपने दुर्भाग्यपूर्ण निधन तक बीमारी के एक असाधारण दुर्लभ रूप, एपेंडिसियल कैंसर से बहादुरी से लड़ाई लड़ी। वो काफी समय से परेशान थे।
उनके करियर की बात करें तो एक्स-मेन: डेज़ ऑफ़ फ़्यूचर पास्ट' में अपनी प्रमुख भूमिका के साथ, एडन कैंटो ने 'ऑलमोस्ट थर्टी,' 'अमांडा एंड जैक गो ग्लैम्पिंग,' '2 हार्ट्स,' 'ब्रूइज़्ड,' 'द' जैसी उल्लेखनीय फिल्मों में स्क्रीन पर धूम मचाई।
डेविल बिलो,' और 'एजेंट गेम' जैसी कई फिल्मों में उन्होने कमाल का काम किया था। अब देखने वाली बात होगी की कौन कौन से सितारे इस उनके निधन पर शो व्यक्त करते हैं। साल 2024 एडन के फैंस के लिए काफी दुखद है। किसी ने शायद ही सोचा होगा कि अभिनेता इतनी जल्दी ये दुनिया छोड़कर हमेशा के लिए चले जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications