Bray Wyatt- 36 साल की उम्र में WWE सुपरस्टार ब्रे वायट का निधन, हैरान करने वाला है मौत का कारण

WWE एक ऐसा गेम है जिसको पूरी दुनिया में देखा और पसंद किया जाता है। रेसलर्स की फैन फॉलोविंग भी काफी शानदार होती है लेकिन आज करोड़ों दिल टूटेंगे क्योंकि एक दुखद खबर आ रही है। WWE के चैंपियन रेसलर रहे ब्रे वायट अब इस दुनिया में नहीं रहे और उनका सिर्फ 36 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
इस खबर से उनके फैंस काफी ज्यादा दुखी हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कई मैचों में अपनी दमदार रेसलिंग से पहलवानों को पटखनी देने वाले ब्रे वायट को लेकर किसी ने नहीं सोचा होगा कि वो इतनी जल्दी इस दुनिया को छोड़कर चले जाएंगे।
पूर्व रेसलर ट्रिपल एच ने इस बात का आधिकारिक ऐलान ट्वीट करते हुए किया है। उन्होने लिखा, "अभी डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेमर माइक रोटुंडा से फोन आया, जिन्होंने हमें दुखद खबर दी कि हमारे डब्ल्यूडब्ल्यूई परिवार के आजीवन सदस्य विंडहैम रोटुंडा - जिन्हें ब्रे वायट के नाम से भी जाना जाता है - का आज अप्रत्याशित रूप से निधन हो गया।
हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और हम चाहते हैं कि इस समय हर कोई उनकी निजता का सम्मान करे।" इसके बाद हड़कंप मच गया क्योंकि उनकी उम्र महज 36 साल है। बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है।
खबरें हैं कि फरवरी में WWE टीवी से ब्रे वायट को हटा दिया गया था, और तब से वह जीवन के लिए खतरा मानी जाने वाली बीमारी के कारण एक्शन से गायब है। उनके दुखद निधन से पहले, हालिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि वह रिंग में अपनी वापसी के करीब पहुंच रहे थे। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications