..................... अंडर टेकर के रिटायरमेंट पर अभिषेक बच्चन ने लिखा खास पोस्ट WWE star Undertaker retirement Abhishek bachchan tribute with special message - Hindi Filmibeat

WWE रेसलर अंडरटेकर के रिटायरमेंट पर भावुक अभिषेक बच्चन ने दी ऐसी विदाई, तेजी से वायरल

रेसलर द अंडरटेकर WWE ने हमेशा के लिए संन्यास ले लिया है। फैंस तो इस मामले में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पर अभिषेक बच्चन ने भी द अंडरटेकर को WWE से संन्यास लेने पर आखिरी विदाई दी है। उन्होंने इसे लेकर एक भावुक पोस्ट लिखा है। अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि याद करिए टीनएज के दिनों को, जब हम सभी ने अंडरटेकर की एंट्री को पहली बार देखा था और हम लोग चकित रह गए थे।

उसके बाद से सारी दुनिया चकित ही रही है। एक लेजेंड #FarewellTaker। अभिषेक बच्चन के इस सोशल मीडिया पोस्ट को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। अभिषेक बच्चन ने अपने बचपन की याद को इस खास मैसेज से भी जुड़ा है। इस ट्वीट में अभिषेक बच्चन ने द अंडरटेकर को भी टैग किया है।

Abhishek bachchan

गौरतलब है कि अंडरटेकर का असली नाम मार्क विलियम कैलवेय है। वह अपनी फाइटिंग को लेकर काफी लोकप्रिय रह चुके हैं। छह बार वह टैग टीम के विजेता रह चुके हैं। साल 2007 में रॅायल चैंपियर रहे अंडरटेकर ने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। बॅालीवुड से भी अंडरटेकर का खास रिश्ता रहा है।

खासकर अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी के बाद से। इस फिल्म में अक्षय कुमार का फाइट सीन अंडरटेकर के साथ होने की चर्चा है। लेकिन इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अंडर टेकर नहीं बल्कि ब्रायल ली थे। इस फिल्म के दौरान अक्षय कुमार ने ब्रायन ली को सीन के दौरान उठाया था। जिससे उनकी पीठ में चोट आ गई थी। यह पहली बॅालीवुड फिल्म थी, जिसमें कोई WWF रेसलर दिखाई दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X