शाहरूख के कारण अरशद को मिली जॉली LLB
शुक्रवार को पर्दे पर सुभाष कपूर निर्देशित फिल्म जॉली एलएलबी रिलीज हुई है। बॉक्सऑफिस पर धीमी शुरूआत के बावजूद फिल्म लोगों को पसंद आ रही है। कम बजट की हल्की-फुल्की फिल्म को लोगों को अच्छी लग रही है।
शुरूआती रूझान तो फिल्म के लिए सकारात्मक है। फिल्म को लेकर सुभाष कपूर ने काफी कुछ बताया जिसमें एक बड़ी खास बात निकल कर सामने आयी वो थी कि इस फिल्म को लेकर सुभाष कपूर शाहरूख खान के पास गये थे जिन्हें कहानी बहुत अच्छी लगी थी लेकिन डेट्स की समस्या होने के कारण वह इस फिल्म को साइन नहीं कर पायें।
हालांकि सुभाष कपूर ने अपनी बात को जस्टीफाई करते हुए कहा कि अरशद वारसी से संपर्क ना होने के कारण वो शाहरूख के पास गये थे लेकिन वहां भी जब बात नहीं बन पायी तो उन्होंने फिर से अरशद के साथ काम करने की सोची। मैंने यह रोल अरशद को ही दिमाग में रखकर लिखा था, सोचने वाली बात है कि जब अरशद के लिए रोल लिखा था तो डायरेक्टर साहब किंग खान के पास क्यों गये?वैसे आपको बता दें कि फिल्म में अरशद वारसी, बोमन ईरानी और अमृता रॉव लीड रोल में है। फिल्म कॉमेडी से भरपूर है, जो कि मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई की तरह मनोरंजन के साथ-साथ एक बढि़या संदेश भी देती है। फिल्म कितनी लोगों को भाती है यह तो सोमवार को पता चलेगा जिस दिन बॉक्सऑफिस रिपोर्ट आयेगी।


Click it and Unblock the Notifications












