लेखनी के तौर पर बॉलीवुड कंगाल है : अमिताभ बच्चन

आज पहले जैसे लेखक और संगीतकार नहीं मिलते हैं। बेशक आज हम तकनीकि ज्ञान में काफी आगे निकल चुके हैं लेकिन लेखनी के तौर पर आज भी बॉलीवुड कंगाल है। हमारे सिनेमा जगत में लेखन की शैली लगातार गिरती जा रही है। ना तो आज एसडी बर्मन और आर डी बर्मन जैसे संगीतकार हैं और ना ही आज गुलजार, सलीम खान और रमेश सिप्पी, ऋषिकेश मुखर्जी जैसे लोग हैं जो स्वस्थ मनोरंजन देते थे।
अमिताभ ने कहा कि ऐसा नहीं है कि सब लोग बेकार काम कर रहे है, कुछ अच्छे भी हैं जिनकी वजह से आज थोड़ी मौलिकता जिंदा है लेकिन शॉटकर्ट वालों की संख्या यहां बहुत ज्यादा है। फिलहाल अमित साहब की फिल्म बुड्ढ़ा होगा तेरा बाप 1 जूलाई को पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म में अमिताभ के साथ हेमा भी नजर आयेगीं। फिल्म में अमिताभ का एक आयटम नंबर भी है।
; amitabh bachchan अमिताभ बच्चन बुड्ढ़ा होगा तेरा बाप बॉलीवुड लेखक bbuddha hoga tera baap bollywood writer


Click it and Unblock the Notifications