लेखक सुजॉय घोष ने अभिषेक बच्चन की फिल्म'बॉब बिस्वास' के निर्देशन पर बोली यह बात

By Filmibeat Desk

अभिषेक बच्चन अभिनीत ज़ी5 ओरिजिनल फिल्म, 'बॉब बिस्वास' एक क्राइम-ड्रामा है, जो एक प्रेम कहानी की बैकड्रॉप पर आधारित है, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट किलर, बॉब बिस्वास के नेतृत्व वाले दोहरे जीवन को दिखाया गया है। कोलकाता में शूट की गई इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं।लेखक सुजॉय घोष ने 'बॉब बिस्वास' में नयापन लाने के बारे में बात करते हुए कहा,"पूरा आईडिया एक नया विज़न बनाना और हर संभव तरीके से एक नया बॉब बनाना था।

मेरी बेटी का कोलकाता को देखने का एक अलग तरीका है और मेरा एक अलग तरीका है, इसलिए मैंने सोचा कि अगर मैं 'बॉब बिस्वास' का निर्देशन करता हूं, तो मैं बहुत सारा सामान लाऊंगा लेकिन मैं बिल्कुल स्पष्ट था कि यह किसी नए को करना होगा चाहे दीया हो या मेरा कोई भी सहयोगी लेकिन मैं इस स्पिन-ऑफ के लिए एक नया और फ्रेश दृष्टिकोण चाहता था।

Abhishek bachchan

साथ ही, यह पीढ़ी बहुत अलग तरीके से सोचती है चाहे उनके इमोशन्स हों या मॉडर्न वैल्यूज़, यह हमसे बिल्कुल अलग है और ठीक यही मैं इस फिल्म में चाहता था, आज का नयापन!"दीया अन्नपूर्णा घोष द्वारा निर्देशित और सुजॉय घोष द्वारा लिखित, 'बॉब बिस्वास' गौरी खान, सुजॉय घोष और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित है। फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत एक बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन है।देखें 'बॉब बिस्वास' 3 दिसंबर 2021 से ज़ी5 पर!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X