"कंगना रनौत पर चिल्लाए थे महेश भट्ट" फिल्म राइटर ने बताया- उस दिन क्या हुआ था?
कुछ समय पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत ने निर्देशक-प्रड्यूसर महेश भट्ट पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने उनकी तरफ जूता फेंका था। इन आरोपों पर महेश भट्ट के बचाव में फिल्म राइटर शगुफ्ता रफीक आई हैं। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में शगुफ्ता रफीक ने कंगना के साथ हुए घटना के बारे में बताया। रफीक महेश भट्ट के साथ ही कई सालों से काम कर रही हैं। कंगना और महेश भट्ट की फिल्म "वो लम्हे" शगुफ्ता ने ही लिखी थी।
महेश भट्ट की कंपनी के साथ शगुफ्ता रफीक पिछले 13 सालों से काम कर रही हैं। उन्होंने हालिए एक इंटरव्यू में कहा कि "मैंने वो सब सुना जो कि कंगना के द्वारा भट्ट साहब के लिए कहा कहा। मैं इस बात से सहमत हूं कि भट्ट साहब उनपर चिल्लाए थे। जिसके पीछे कई कारण थे।" वहीं शगुफ्ता ने उन आरोपों को खारिज किया जिनमें कहा गया था कि महेश भट्ट ने एक्ट्रेस के तरफ जूता फेंका था।


Click it and Unblock the Notifications











