लेखक सलमान खान रुश्दी पर चाकू से हमला- जावेद अख्तर और कंगना रनौत ने कर डाला ऐसा पोस्ट!
लेखक सलमान रुश्दी काफी चर्चा में है इसका कारण है उनके ऊपर हुआ हमला जो कि काफी निंदनीय है। इस दौरान लेखर स्पीच दे रहे थे जब एक शख्स ने चाकुओं से उनपर हमला कर दिया। सलमान रुश्दी को न्यू जर्सी निवासी 24 वर्षीय हादी मटर ने मंच पर चाकू मार दिया था, द सैटेनिक वर्सेज लिखने के बाद उन्हें सालों तक इस्लामवादी मौत की धमकियों का सामना करना पड़ा। लगातार वो विवादों में भी रहे थे और शुक्रवार को उनपर हमला हो गया।
इस हमले के बात भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सितारे इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। इस दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि वो 'स्तब्ध' हैं जबकि स्वरा भास्कर ने इसे शर्मनाक बताया। जावेद अख्तर और रणवीर शौरी ने भी हमले की निंदा की है।
Recommended Video

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हमले के बारे में एक समाचार लेख साझा किया और लिखा, "एक और दिन जिहादियों द्वारा एक और भयावह कृत्य। द सैटेनिक वर्सेज अपने समय की सबसे बड़ी किताबों में से एक है... मैं शब्दों से हिल गई हूं... भयावह।"
जावेद अख्तर ने भी हमले की निंदा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मैं सलमान रुश्दी पर कुछ कट्टरपंथियों द्वारा किए गए बर्बर हमले की निंदा करता हूं। मुझे उम्मीद है कि न्यूयॉर्क पुलिस और अदालत हमलावर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।"
इसके अलावा स्वरा भास्कर ने लिखा है कि, "#SalmanRushdie के लिए विचार और प्रार्थना। शर्मनाक, निंदनीय और कायरतापूर्ण यह हमला! #SalmanRushdie को छुरा घोंपा।" इस तरह से सितारे अपनी अपनी बात कह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











