'हे बेबी'के लेखक बने निर्देशक
मुंबई। 'मस्ती' और 'हे बेबी' जैसी हास्य प्रधान फिल्मों के लेखक मिलाप जावेरी अब निर्देशन के क्षेत्र में भाग्य आजमा रहे हैं। वह आगामी फिल्म 'जाने कहां से आई है' का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण मिलाप के मित्र और मशहूर निर्माता निखिल आडवाणी कर रहे हैं।
मिलाप की अगली फिल्म में मुख्य किरदार अभिनेता रितेश देशमुख निभाएंगे। इसके अलावा कई बड़े कलाकार भी फिल्म में अतिथि भूमिका में नजर आएंगे। मिलाप ने कहा कि फिल्म में देशमुख के अलावा मुख्य भूमिका में जेकलीन फर्नाडिज और रुसलान मुमताज नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि फिल्म नौ अप्रैल को प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications
