''सलमान खान- आमिर खान के बिना नहीं बन सकती अंदाज अपना अपना सीक्वल''
साल 1994 में आई फिल्म अंदाज अपना अपना बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्मों में शामिल है। यही वजह है कि फिल्म के सीक्वल की चर्चा भी लंबे समय से खबरों में रही है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के राइटर दिलीप शुक्ला ने अब इसे खुद कंफर्म किया है। उन्होंने कहा कि वह अभी फिल्म के सीक्वल की कहानी लिख रहे हैं।
राजकुमार संतोषी निर्देशित 'अंदाज अपना अपना' में सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन मुख्य किरदारों में थे। जब फिल्म सिनेमाघरों रिलीज हुई थी, तब दर्शकों ने इसे नकार दिया था और फिल्म पिट गई थी। लेकिन टेलीविजन पर इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉस मिला। लोगों ने इसकी कॉमेडी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया।

बहरहाल, अब इसके सीक्वल की तैयारी चल रही है। दिलीप शुक्ला ने कहा, मैं सीक्वल को पहली फिल्म की अपेक्षा ज्यादा आकर्षित बनाने का प्रयास कर रहा हूं। इसमें अभी समय लगेगा। फिल्म के स्टारकास्ट नए होंगे, लेकिन बिना आमिर और सलमान के अंदाज अपना अपना नहीं बन सकती है। लिहाजा, ये दो सितारे तो फाइनल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











