"लोग पब्लिसिटी के लिए मेरे नाम का सहारा लेते हैं"
लेखक चेतन भगत ने अपनी किताब और आने वाली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के बारे में बात की।
चेतन भगत की लिखी हर नॉवेल यूथ को खासकर इतनी पसंद आती है कि उसपर फिल्म बन ही जाती है। लोग पसंद भी करते हैं। एक बार फिर उनकी नॉवेल हॉफ गर्लफ्रेंड पर फिल्म बन चुकी है और हमेशा की तरह यूथ उनकी फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
हिंदी फिल्मीबीट से बातचीत के दौरान चेतन भगत ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। मसलन हाफ गर्लफ्रेंड के बारे में उन्होंने कहा कि इस कहानी के बारे में उनके लिखने से पहले ही फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी सोच चुके थे। मोहित सूरी को ये कहानी बहुत ही अच्छी लगी थी ।

जब उनसे लगातार किसी ना किसी कंट्रोवर्सी में आ जाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "अंटेशन पाने के लिए लोग अक्सर मेरे नाम का इस्तेमाल करते हैं।" किसी भी लेखक की हर किताब पर फिल्म बने तो जाहिर है कि उन्हें खुशी होगी । चेतन भगत ने कहा कि अपनी किताब पर फिल्म बनना कुछ ऐसा है जैसे बेटी की शादी हो गई हो।
उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि जब उनकी किताब पर फिल्म बनती है तो डायरेक्टर को छूट होती है कि वो अपने हिसाब से बदलाव करें।फिल्म नॉवेल की ऐडेप्शन है रीमेक नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











