पहलवानी के लिए ताकत के साथ दिमाग भी चाहिए : आमिर खान
आमिर खान ने कहा है कि पहलवानी करने के लिए न सिर्फ ताकत की ज़रूरत है बल्कि इसके लिग दिमाग की भी ज़रूरत है।
सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म दंगल के रिलीज़ होने में अब ज्यादा दिन नहीं हैं। फिल्म के लिए सभी काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में आमिर खान पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार निभा रहे हैं। आमिर खान ने पहलवान के किरदार को लेकर कहा है कि पहलवानी करने के लिए न सिर्फ ताकत की ज़रूरत है बल्कि इसके लिग दिमाग की भी ज़रूरत है।

आमिर ने बताया कि ये फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और तमिल भाषाओं में भी रिलीज़ होगी। आपको बता दें कि फिल्म की कहानी दो कुश्ती की चैंपियन खिलाड़ियों गीता फोगाट और बबीता कुमारी के इर्द-गिर्द घूमती हैं।
बागी 2 के लिए टाइगर इनसे लेंगे ट्रेनिंग..खूब होगा एक्शन
बता दें कि इस फिल्म के लिए आमिर और फातिमा सना शेख और सनाया मल्होत्रा ने कुश्ती सीखी थी। नीतेश तिवारी निर्देशित ये फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications