रेसलर Antim Panghal पेरिस में हुईं गिरफ्तार? बहन ने किया था ये गैरकानूनी काम, भाई ने भी नशे में..

Antim Panghal Arrested In Paris- पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट को लेकर आई बुरी खबर की लोग बात ही कर रहे थे कि इस बीच एक कुछ चौकाने वाला हो गया है।
पता चला है कि एक इंडियन महिला रेसलर को पैरिस पुलिस ने पकड़ा है और उनसे पूछताछ भी की है। दरअसल ये पूरा मामला भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल का और उनकी बहन निशा पंघाल को पेरिस पुलिस ने पकड़ा था।
दरअसल उनकी बहन गैरकानूनी ढंग के रेसलर की आईडी का इस्तेमाल कर रहीं थीं और खेल गांव में घुसने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान उनको पेरिस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
महिला रेसलर से हुई पूछताछ
इस पूरे मामले के बाद रेसलर अंतिम पंघाल को भी पेरिस पुलिस ने तलब किया और काफी लंबी पूछताछ की। इसके बाद फैसला लिया गया है कि अब उनको वापस इंडिया भेज दिया जाएगा। खबरें आ रही हैं कि इस दौरान अंतिम पंघाल के भाई ने नशे की हालक में टैक्सी ड्राइवर के साझ झगड़ा भी किया है। इस मामले को निपटाने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी आए थे। लेकिन अब सभी को वापस इंडिया लौटना पड़ेगा। बता दें कि अंतिम पंघाल पहले ही हारकर बाहर हो चुकी थीं और उनके परिवार ने ये बखेड़ा भी खड़ा कर दिया है।
विनेश फोगाट को लेकर चर्चा
इधर देश पहले ही विनेश फोगाट को लेकर शोक में डूबा हुआ है। खबरें आ रही हैं कि विनेश पूरी तरह से टूट चुकी हैं और उन्होने सन्यास ऐलान कर दिया है। जैसे ही पता चला था कि 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के बाद वो फाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं तो बीमार हो गईं थीं। अस्पताल से आने के बाद उन्होने रेसलिंग को अलविदा कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications