हरमनप्रीत कौर को गले लगाते ही ठहर गए शाहरुख खान, बाद में दोनों हाथ फैलाकर दिखाया सिग्नेचर पोज

shahrukh khan

शाहरुख खान का दिल कैसा है और वो कितने विनम्र हैं इस बारे में तो सभी जानते हैं। कई बार उनके कुछ ऐसा वीडियोज सामने आते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होते हैं।

इस वक्त शाहरुख खान महिला क्रिकेट लीग (WPL) को लेकर खबरों का हिस्सा है क्योंकि वो परफॉर्म करने वाले हैं। इस बीच उनका एक वीडियो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ वायरल हो रहा है। हरमन इस लीग में मुंबई इंडियन्स की कप्तान हैं।

इस वीडियो में हरमन को शाहरुख खान से मिलते हुए देखा जा सकता है। जब हरमन शाहरुख खान मिलने आती हैं तो वो उनको गले लगाकर कुछ देर के लिए रुक जाते हैं। ऐसा लग रहा था कि वीडियो किसी ने स्टॉप कर दिया हो। इसके बाद वो हरमनप्रीत कौर के सामने दोनों हाथों को फैलाकर अपनी सिग्नेचर पोज करने लगते हैं।

वीडियो जैसे ही वायरल हुआ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। हरमनप्रीत कौर को बेहद कंफर्टेबल और अच्छी फील करवाने वाले शाहरुख खान सच में किंग खान हैं। इसके बाद उन्होने एक फोटो भी क्लिक करवाई। वीडियो के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''वह बहुत भाग्यशाली हैं.. किंग खान ने उन्हें गले लगाया।'' एक का कहना है, ''शाहरुख को गले लगाते वक्त हरमन असहज नजर आ रही हैं।'' एक ने लिखा, ''काश उसकी जगह मैं होती.. शाहरुख खान का गले मिल जाती।'' एक ने लिखा, ''ये दिन बा दिन इब्राहिम क़ादरी लग रहा है।''

एक ने लिखा, ''ये फेक वाला एसआरके है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि हरमन इसपर रिएक्ट करती हैं या नहीं। वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। ये फिल्में इसी साल रिलीज हो सकती हैं। फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X