Nita Ambani: WPL निलामी में मुकेश अंबानी की पत्नी के स्टाइलिश लुक पर टिकी सबकी नजरें, बैग की कीमत ने उड़ाए होश

Nita Ambani

Nita Ambani: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता हमेशा ही अपने लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। नीता अंबानी का लुक, उनकी अदाएं और उनके मंहगे शौक सबको काफी पसंद हैं। हाल ही में नीता अंबानी अपने बैग और शानदार लुक को लेकर फिर से चर्चा में आ गई हैं।

लाखों का बैग लिए नीता अंबानी आई नजर-

दरअसल बात ऐसी है कि, 9 दिसंबर, 2023 को मुकेश अंबानी की पत्नी और पावरफुल बिजनेसवुमेन नीता अंबानी को टाटा महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में देखा गया था। इस कार्यक्रम में नीता काफी स्टाइलिश अंदाज में पहुंची थी।

नीलामी समारोह के लिए मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने हल्के नीले रंग की शर्ट चुनी, जिसे उन्होंने जींस के साथ स्टाइल किया था। नीता ने अपने पहनावे को मूंगा रंग के ब्लेज़र के साथ पेयर किया था, जिस पर मुंबई इंडियंस का लोगो बना हुआ था। बिजनेसवुमेन ने स्टड इयररिंग्स, एक घड़ी और एक स्टेटमेंट रिंग के साथ अपने लुक को पेयर किया हुआ था।

इस दौरान सबका ध्यान नीता अंबानी के बैग ने अपनी तरफ खीचा था। नीता के हैंडबैग के बारे में बात करते हुए, दिवा को गुलाबी रंग की धारीदार झिलमिलाता हैंडबैग ले जाते हुए देखा जा सकता है जिसमें चेन पट्टियाँ शामिल हैं। हालाँकि, यह बैग की कीमत थी जिसने हमारा ध्यान खींचा।

जानकारी के मुताबिक नीता के हैंडबैग की कीमत 3,550 USD हैं वही इसे भारतीय रुपये में बदलने तो ये लगभग 2,96,177 रु का हैं। खैर ये पहली बार नहीं है जब नीता अपने बैग और कपड़ो को लेकर चर्चा में आई हो। इससे पहले भी कई बार नीता अंबानी ऐसे ही मंहगे कपड़ो और बैग के साथ स्पॉट हुई हैं।

खबरों में नीता अंबानी की लाइफस्टाइल-

देश के सबसे अमीर बिजनेमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हमेशा ही अपने मंहगे और शानदार लाइफस्टाइल के चलते सुर्खियों में रहती हैं। नीता की खूबसूरती हमेशा ही लाखों लोगों को उनका दीवाना बनाती रहती हैं, साथ ही इस उम्र में नीता की फिटनेस भी सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।

Read more about: nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X