कांस फिल्म फेस्टिवल दिखेगी ऐश्वर्या के 'जज्बा' की झलक!
[बॉलीवुड न्यूज] कांस फिल्म फेस्टिवल आते ही लोगों की जुबान पर ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम आ जाता है। हर साल की तरह इस साल भी ऐश लोरियल की ब्राण्ड एम्बेडर के रूप में रेड कॉर्पेट की शान बढ़ाएंगी।

फिल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या इस साल संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक कर रही हैं। बता दें, फिल्म 'जज्बा' की झलक लोगों को कांस महोत्सव के दौरान ही मिलेगी।
पिछले साल जब जज्बा की एनाउंसमेंट की गई थी तो ही कहा गया था कि इसे कांस 2015 में शोकेस किया जाएगा। लिहाजा, संजय गुप्ता अपने वादे पर टिके रहे और अब वे जज्बा की झलक तैयार करने में लगे हैं।
जी हां, यह जानकारी संजय गुप्ता ने खुद ट्विटर के जरीए दी है।
फिल्म अब तक जितनी शूट हो चुकी है, संजय गुप्ता उन सीन्स के साथ फिल्म की झलक तैयार कर रहे हैं। बता दें, इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, इरफान खान, शबाना आजमी और अनुपम खेर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होगी।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













