..................... would not do anything to offend my family, says Sonakshi Sinha - Hindi Filmibeat

फैमिली का सम्मान मेरे लिए सबसे पहले: सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड के संस्कारी परिवारों में से एक है अभिनेता शॉटगन का परिवार। अपने जमीन से पूरी तरह से जुड़ा हुआ सिन्हा परिवार इन दिनों अपनी बेटी सोनाक्षी की मेहनत और कामयाबी से बहुत खुश है। जिसकी वजह से सोनाक्षी सिन्हा भी काफी प्रसन्न है।

हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा'के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी ने कहा कि उनके लिए उनकी फैमिली ही सबकुछ है इसलिए वह कभी भी ऐसा कोई काम कर नहीं सकती जिसकी वजह से उनके परिवार को कोई ठेस पहुंचे या फिर वह शर्मसार हों।

सोनाक्षी ने यह बात उस समय भी दोहरायी थी जब उनकी फिल्म लुटेरा रिलीज होने वाली थी जिसमें उनके और हीरो रणवीर सिंह के बीच में इंटिमेट सींस फिल्माये गये थे। सोनाक्षी ने कहा था कि मेरे घर में लोग सिनेमा जगत से काफी अर्से से जुड़े हुए है इसलिए उन्हें पता है कि फिल्म में कैसे औऱ क्या होता है? अपनी मां को अपनी सबसे बड़ी आलोचक मानने वाली सोनाक्षी सिन्हा के लिए उनके पापा शत्रुघन सिन्हा ही पथप्रदर्शक और आदर्श हैं।

गौरतलब है कि 15 अगस्त को सोनाक्षी की फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' रिलीज होने जा रही है जिसमें कि लीड रोल अक्षय कुमार और इमरान खान ने निभाये हैं। फिल्म अस्सी के दशक की कहानी कहती हैं। फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की जीवन पर आधारित है इसलिए सोनाक्षी का करेक्टर दाऊद की रीयल टाइम प्रेमिका मंदाकिनी से मिलता जुलता है। फिल्म से सोनाक्षी को काफी उम्मीदें हैं देखते हैं कि उनकी उम्मीद कितनी हद तक पूरी होती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X