'आक्रोश' के लिए A-सर्टिफिकेट मंजूर नहीं : प्रियदर्शन

उन्होंने कहा, "मेरे 81 फिल्मों के 25 साल के पूरे करियर में ऐसा पहली बार हुआ है जब मेरी एक फिल्म सेंसर की कठिनाईयों में उलझी है और मैं इससे खुश नहीं हूं।"बिहार के झांझर की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म दिल्ली विश्वविद्यालय के उन तीन छात्रों की हत्याओं की कहानी है जो गांव में गुम हो जाते हैं। सरकार मामले के हल के लिए दो केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अधिकारियों सिद्धार्थ चतुर्वेदी और प्रताप कुमार को नियुक्त करती है।
अजय देवगन, अक्षय कुमार, परेश रावल और बिपाशा बसु के अभिनय से सजी 'आक्रोश' आठ अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।प्रियदर्शन कहते हैं, "एक ओर मेरे ऊपर बेतुकी हास्य फिल्में बनाने का आरोप लगता है लेकिन मेरी एक भी कथित बेतुकी फिल्म सेंसर का निशाना नहीं बनी। दूसरी ओर जब मैंने एक मुद्दा-आधारित फिल्म बनाई है तो वह सेंसर की चपेट में हैं। मैं किस तरह से कोई अर्थपूर्ण फिल्म पेश करूं जबकि हमारे नैतिकता के रखवाले मेरे दृष्टिकोण पर विश्वास नहीं करते।"
प्रियदर्शन स्वीकार करते हैं कि फिल्म में हिंसा के दहला देने वाले दृश्य हैं लेकिन इस विषय के लिए इस तरह के दृश्य बहुत जरूरी थे।वह चाहते हैं कि युवा पीढ़ी उनकी इस फिल्म को अवश्य देखे और अपने आस-पास की खतरनाक वास्तविकताओं को समझे। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि वह इस फिल्म के लिए ए-सर्टिफिकेट स्वीकार नहीं करेंगे।इससे पहले कुमार मंगत की फिल्म 'ओमकारा' को भी ए-सर्टिफिकेट मिला था।


Click it and Unblock the Notifications











