''शाहरूख- सलमान के साथ कौन काम करना नहीं चाहता.. मैं भी अलग नहीं हूं....''
[बॉलीवुड न्यूज] 'की एंड का' निर्देशक आर बाल्की अमिताभ बच्चन से लेकर करीना कपूर के साथ काम कर चुके हैं। लेकिन जब उनसे शाहरूख- सलमान के साथ काम करने की बात की गई तो उन्होंने सीधे कहा, 'शाहरूख खान- सलमान खान के साथ भला कौन काम करना नहीं चाहेगा।'
जी हां, आर बाल्की ने कहा कि, मैं सभी के साथ काम करना चाहता हूं, बस एक अच्छी कहानी और आइडिया होना चाहिए, जिसके लिए वो सटीक हों। मैं सलमान- शाहरूख के साथ काम करना चाहता हूं, लेकिन मेरा उनके साथ काम करने का क्या मतलब, जब उनके लिए मेरे पास एक अच्छी कहानी ना हो।
10 कारण: सलमान खान की 'सुल्तान' से बेहतर है शाहरूख की 'रईस'
उन्होंने कहा कि यदि मुझे एक आइडिया ऐसी मिल जाए तो मैं अपनी फिल्म में लेने के लिए उनके पीछे पड़ जाउंगा। बहरहाल, आर बाल्की की पत्नी गौरी शिंदे की अगली फिल्म में शाहरूख खान दिखने वाले हैं। फिल्म में शाहरूख के साथ आलिया भट्ट भी दिखेंगी।
हम्मम.. वैसे बॉलीवुड में काफी कम निर्देशक ऐसे होंगे जो अपनी फिल्मों में खान तिकड़ी को नहीं चाहते। हो भी क्यों ना, आखिर सालों से ये सुपरस्टार्स की कुर्सी यूं ही नहीं संभाल रहे।
बहरहाल, यहां देखते हैं शाहरूख खान- सलमान खान की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

