फिल्म सलमान संग और कसीदे शाहरूख के.. वाह जैकलीन वाह...

जैकलीन फर्नांडीज को फिल्मों में आये अच्छा खासा वक्त हो गया लेकिन अभी तक मैडम अपनी सही पहचान के लिए तरस रही है। लंबे अरसे बाद जैकलीन को सलमान संग काम करने का मौका मिला है जिससे कि उन्हें लगता है कि आने वाले दिन उनके लिए काफी अच्छे होने वाले हैं। सलमान और जैकलीन साजिद नाडियावाला के साथ फिल्म किक में काम कर रहे हैं।

लेकिन जहां जैकलीन को सलमान खान का गुणगान करना चाहिए, वहां पर मैडम सलमान के कट्टर दुश्मन शाहरूख खान के कसीदे पढ़ रही है। शाहरूख खान के साथ काम करने की दिली इच्छा रखने वाली जैकलीन ने कहा कि वह किंग खान की बहुत बड़ी फैन हैं।

उन्होंने शाहरुख की 'डर', 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हिननियां ले जायेंगें', 'कभी खुशी कभी गम' और 'दिल तो पागल है' देखी है। इन फिल्मों में शाहरुख से अच्छा काम कोई और नहीं कर सकता था। मैं शाहरुख के साथ काम करना चाहती हूं।

हालांकि अपनी बातों का बतंगड़ ना बनने पाये इसलिए जैकलीन ने कहा कि सलमान और शाहरूख की तुलना बेमानी है दोनों ही एक-दूसरे पर भारी पड़ते हैं इसलिए दोनों की तुलना करना अपनी मूर्खता का परिचय देना है। दोनों ही महान कलाकार है। मैं सलमान संग फिल्म किक में काम कर रही हूं और उम्मीद करती हूं कि शाहरूख संग काम करने का भी मौका मुझे जल्द ही मिलेगा।

गौरतलब है कि सलमान की फिल्म किक ईद पर रिलीज होगी। हमेशा से सलमान के लिए ईद पर फिल्म रिलीज होना लकी रहा है। इस साल उनकी अनुपस्थिति पर शाहरूख खान ने ईद का नफा कमा लिया वो भी अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के जरिये। देखते हैं कि सलमान की फिल्म 'किक' शाहरूख की ' चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकार्ड तोड़ पाती है कि नहीं।

साजिद नाडिया निर्देशित फिल्म 'किक' में सलमान संग पहली बार अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज काम कर रही हैं। जिसको लेकर जैकलीन बहुत ज्यादा उत्साहित है। उन्होंने कहा कि उन्हें सलमान संग काम करने की बेहद इच्छा थी लेकिन उनकी यह इच्छा इतनी जल्द पूरी हो जायेगी, यह नहीं सोचा था। मालूम हो कि साजिद नाडिया निर्देशित इस फिल्म के निर्माता खुद सलमान खान ही हैं। फिल्म एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X