'शानदार' शाहिद के कसीदे पढ़ रही हैं आलिया..
शाहिद एक बेहतरीन अभिनेता और नर्तक हैं...
जिसमें उनके कोस्टार अभिनेता शाहिद कपूर हैं, जिनके बारे में आलिया का कहना है कि वह भविष्य में शाहिद के साथ काम करना पसंद करेंगी। यह पूछे जाने पर कि क्या 'शानदार' में आपकी जोड़ी शाहिद के साथ है? उन्होंने कहा, "शाहिद एक बेहतरीन अभिनेता और नर्तक हैं। वह सर्वश्रेष्ठ नर्तकों में से एक हैं..मैं भविष्य में उनके साथ काम करना पसंद करूंगी।"
फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होनी है।
ना बाबा ना..अब किसी हिरोईन से इश्क नहीं करना: शाहिद कपूर
आलिया मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट की बेटी हैं। उन्होंने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में एक फैशन परस्त और अक्खड़ लड़की की भूमिका निभा बॉलीवुड में कदम रखा।
आलिया कहती हैं कि कुल मिलाकर प्रतिभा मायने रखती है। उन्होंने कहा, "मैं एक निर्देशक की बेटी हूं और मेरे लिए वह मेरे पिता हैं..आखिर में आप जो बनते हैं, वह अपनी प्रतिभा से बनते हैं। आपको प्रतिभाशाली होना होगा। दर्शक अच्छा काम देखना चाहते हैं।"
फिलहाल तो आलिया भट्ट इन दिनों '2 स्टेटस' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है। यह फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
