.....क्योंकि मैं युवराज सिंह बनना चाहता हूं!
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड में आजकल बॉयोपिक का चस्का सबसे सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में भला बच्चन परिवार के युवराज अभिषेक बच्चन इससे कहां अलग रहने वाले थे। आपको बता दें, जूनियर बी सिल्वर स्क्रीन पर युवराज सिंह का किरदार निभाना चाहते हैं।

बॉलीवुड पर क्रिकेट का खुमार छाया हुआ है। एक ओर जहां महेन्द्र सिंह धोनी पर फिल्म बनाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर मोहम्मद अजहरूद्दीन का जीवन भी बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। लेकिन इस दोनों ही फिल्मों के लिए एक्टर्स फाइनल हो चुके हैं। धोनी के किरदार में सुशांत सिंह राजपूत दिखेंगे, जबकि अजहरूद्दीन के लिए इमरान हाशमी के नाम पर मोहर लगी है।
बहरहाल, अभिषेक बच्चन ने भी यह देखते हुए अपनी इच्छा जाहिर कर दी है कि मैं युवराज सिंह का किरदार निभाना चाहता हूं। अब देखना यह है कि क्या कोई निर्देशक जूनियर बच्चन की इस इच्छा को बड़े पर्दे पर उतारता है या नहीं।
पढ़ें- 'ऐश्वर्या प्वाइंट' पर शूट कर रहे हैं अभिषेक बच्चन.. ये क्या है!
अभिषेक बच्चन ने कहा, 'सार्वजनिक रूप से कहते हुए थोड़ी हिचक होती है क्योंकि मैं युवराज को निजी तौर पर जानता हूं लेकिन मैं युवी (युवराज सिंह) की बॉयोपिक करना चाहूंगा। मुझे लगता है उनका किरदार बहुत रोचक है। उन्होंने अपनी किताब लिखी है और उनकी जिंदगी बहुत शानदार रही है। वो फाइटर हैं, कैंसर से लड़कर जीत पाई है और इसीलिए मैं उनका रोल करना चाहूंगा।'
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
