..................... Would like to produce films only I direct: Vishal Bhardwaj - Hindi Filmibeat

'डेढ़ इश्किया' तो केवल भाई जैसे दोस्त के लिए प्रोड्यूस की: विशाल भारद्वाज

इन दिनों जाने-माने फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज 10 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'डेढ़ इश्किया' को लेकर चर्चा में है।

वह फिल्म के निर्माता है जिनके बारे में बात करते हुए विशाल ने कहा कि मैने इस फिल्म का निर्माण सिर्फ अपने भाई जैसे दोस्त अभिषेक चौबे के लिए किया है। उनकी कहानी इतनी दमदार थी मैं उन्हें मना नहीं कर पाया। हालांकि अब आगे से मैं केवल उन्हीं फिल्मों का निर्माता बनूंगा जिसका निर्देशन भी मैं खुद ही करूं।

मैं अपनी एनर्जी सिर्फ और सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बचा कर रखना चाहता हूं। मालूम हो कि विशाल ने बच्चों की फिल्म मकड़ी (2002) से फिल्म क्षेत्र में कदम रखा था, इस फिल्म को समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी।

बाद में उन्होंने मकबूल (2003), ओंकारा (2006) और मटरू की बिजली का मंडोला जैसी फिल्में बनायी हैं और नो स्मोकिंग (2007), इश्किया (2010), एक थी डायन (2013) और डेढ़ इश्किया (2014) जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

आपको बता दें कि साल 2010 की हिट फिल्म इश्किया (2010) का सीक्वेल है डेढ़ इश्किया... जिसमें लीड रोल माधुरी दीक्षित, नासिरूद्दीन शाह, हुमा कुरैशी और अरशद वारसी ने निभाया है।

फिल्म के गानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म से लोगों का काफी उम्मीदें हैं। प्रेम की नई दास्तां को देखने के लिए लोग काफी उत्सुक है। फिल्म की आधे से ज्यादा शूटिंग लखनऊ और उसके आस-पास के शहरों में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X