क्यों खुश हैं Would Be फादर रितेश देशमुख?
रितेश की हालिया रिलीज दोनों मूवी हमशक्ल्स और एक विलेन ने बढ़िया बिजनेस किया है जिसके कारण ही रितेश की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है। लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि रितेश का आने वाला बच्चा उनके लिए अभी से ही लकी साबित हो गया है। वरना जो काम रितेश पिछले दस साल से नहीं कर पायें वो उनकी हालिया रिलीज मूवी 'एक विलेन' के निगेटिव किरदार ने कर दिया। निश्चित तौर पर यह रितेश के लिए काफी अच्छी बात है।
शाहरुख की डर और संजय दत्त की खलनायक से ली प्रेरणा- सिद्धार्थ मल्होत्रा
खुद रितेश भी मानते हैं कि "एक विलेन' की सफलता शायद एक अभिनेता के रूप में उनकी सीमा को विस्तार देगी। रितेश ने यहां मंगलवार को कहा, "एक विलेन' एक महत्वपूर्ण फिल्म है क्योंकि जब मुझे दी गई इस तरह की शैली और ऐसा नकारात्मक किरदार काम कर जाए तो शायद ऐसे किरदार निभाने के और दरवाजे खुलेंगे।"
मालूम हो कि रितेश हास्य फिल्म 'हमशकल्स' और रोमांच से भरपूर 'एक विलेन' में उनकी भूमिका एकदम जुदा है। पहली फिल्म में वह हास्य भूमिका में दिखते हैं, जबकि दूसरी में एक सीरियल किलर के रूप में नजर आते हैं। 'हमशकल्स' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं 27 जून को रिलीज हुई 'एक विलेन' ने पहले दिन 50 करोड़ रुपये कमाई कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications
