रितिक रोशन सहित दुनिया के सबसे हैंडसम मर्द हैं ये पुरुष, जानें, कहीं आपका फेवरेट स्टार्स तो शामिल नहीं!

अगर आपने पीरियड ड्रामा 'ब्रिजर्टन' टीवी सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखी है तो आप रेगे-जीन पेज से अच्छे से वाकिफ होंगे। ड्यूक ऑफ हेस्टिंग्स, साइमन बैसेट की भूमिका निभाने वाले 34 साल के इस एक्टर को दुनिया का सबसे हैंडसम पुरुष घोषित किया गया था। ब्यूटी फी का ग्रीक गोल्डन रेशियो शारीरिक पूर्णता को मापता है और इस रेशियो के हिसाब से मिस्टर पेज 93.65 फीसदी सटीक थे। मिस्टर पेज के बाद थोर के क्रिस हेम्सवर्थ ने 93.53 प्रतिशत, ब्लैक पैंथर के माइकल बी जॉर्डन ने 93.46 प्रतिशत और सिंगर हैरी स्टाइल्स ने इस फेहरिस्त में 92.30 प्रतिशत स्कोर किया।
हालांकि हाल ही में दुनिया के सबसे हैंडसम मैन 2023 में जिन्हें चुना गया, की सूची जारी हुई। हैरानी की बात यह है कि इसमें बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है। इस फेहरिस्त में और कौन-कौन से एक्टर शामिल है, आइए जानें।
रॉबर्ट पैटिनसन
ज्यादातर लोग रॉबर्ट पैटिनसन को ट्वाइलाइट फिल्म सीरिज में एडवर्ड कुलेन के रूप में जानते हैं, फिर भी, वह हॉलीवुड के मशहुर एक्टर्स में से एक हैं। रॉबर्ट पैटिंसन को Worlds Most Handsome Man 2023 list में 92.15% मिला, जिससे ने दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों की सूची में टॉप पर आ गए हैं। बता दें, ये जानकारी साइंस एंड गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी (परफेक्ट फेस मेजरमेंट) रिपोर्ट से मिली है।
क्रिस इवान
क्रिस इवांस, जिन्हें कैप्टन अमेरिका के नाम से भी जाना जाता है, को शामिल किए बिना 2023 में दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत पुरुषों की सूची बनाना असंभव है। इवांस को एमसीयू फिल्मों में उनके स्टीव कैरेक्टर से फेम मिला। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में फिल्मों के अलावा उन्होंने फैंटास्टिक फोर और द रेड सी डाइविंग रिजॉर्ट (ह्यूमन टॉर्च) जैसी फिल्मों में काम किया है।
ऋतिक रोशन
इसमें जरा भी संदेह नहीं है कि ऋतिक रोशन 2023 दुनिया के सबसे खूबसूरत लोगों की शीर्ष 10 सूची में शामिल होने के योग्य हैं। उनकी आकर्षक फीचर्स के साथ ही उनकी आंखों की सुंदरता के कारण, इनकी तुलना एक ग्रीक देवता से की जाती है। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपने डांस के लिए भी बहुत फेमस हैं। इसके अतिरिक्त, फोर्ब्स ने उन्हें कई मौकों पर टॉप-पेड अभिनेताओं की अपनी वार्षिक सूची में शामिल किया है।
किम ताए-ह्युंग
किम ताए-ह्युंग सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक सिंगर, सॉन्ग राइटर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर भी हैं। ये साउथ कोरिया में पैदा हुए 2013 में किम ताए ने एक म्यूजिशियन के रूप में अपना करियर शुरू किया और तब से उन्होंने कई गाने लिखे हैं जो लोकप्रिय हैं, जिनमें "स्वीट नाइट 4 ओ'क्लॉक," "इवन इफ आई डाई इट्स यू," "सीनरी" और कई अन्य शामिल हैं।
टॉम हॉलैंड
थॉमस स्टेनली हॉलैंड ने लंदन में थिएटर वेस्ट एंड में बहुत कम उम्र में एक अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया था। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स फिल्मों में स्पाइडर-मैन, एवेंजर्स: एंडगेम, स्पाइडर-मैन इन होमकमिंग और फार फ्रॉम होम, एवेंजर्स में कैप्टन अमेरिका, सिविल वॉर और इन्फिनिटी वॉर और स्पाइडर-मैन: नो वे होम वर्क जैसी फिल्मों में दिखाई देने के बाद उन्होंने वैश्विक स्तर पर ख्याति प्राप्त की।
इसके अलावा, मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम, हॉलीवुड एक्टर इदरीस एल्बा, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, हॉलीवुड एक्टर ब्रैडली कूपर और हॉलीवुड एक्टर जैक एफरॉन भी इस लिस्ट में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











