World Social Media Day: अनन्या पांडे की बड़ी पहल, 'सोशल मीडिया फॉर सोशल गुड' कैंपेन किया शुरू
दो साल पहले अनन्या पांडे ने 'सो पॉजिटिव' नामक पहल को लॉन्च किया था। एक पहल जिसने साइबर-बुलिंग और इसकी गंभीरता को संज्ञान में लिया। वहीं, आज, वर्ल्ड सोशल मीडिया डे पर अभिनेत्री ने 'सोशल मीडिया फॉर सोशल गुड' लॉन्च किया है। यह कैंपेन सामाजिक प्लेटफार्म को सकारात्मक और स्वस्थ रखने के महत्व पर अधिक ध्यान केंद्रित करता है।
अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, "हम अक्सर सोशल मीडिया के नकारात्मक पक्ष के बारे में बात करते हैं - बुलिंग, ट्रोलिंग और नफरत। महामारी के दौरान, मैंने सोशल मीडिया की ताकत देखी- मानवता। अजनबियों की मदद करना, संसाधनों और सूचनाओं को साझा करना, जान बचाना। इसने दया, करुणा और सहानुभूति में मेरे विश्वास को मजबूत किया।"

उन्होंने आगे लिखा- 'सोशल मीडिया फॉर सोशल गुड' एक सीरीज है जिसमें मैं सोशल मीडिया के कुछ 'हीरो' से बात करने जा रही हूं जिन्होंने समाज की भलाई के लिए इसका सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग किया है! सोशल मीडिया एक पॉजिटिव जगह बनाया जा है - आइए हम सब इसे सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें! @sopositivedsr #SocialMediaForSocialGood ❤️🙌🏻


Click it and Unblock the Notifications