एशिया के सबसे सेक्सी महिला प्रियंका सीबीएससी के कोर्स में
हैरानी हुई ना लेकिन क्या करें यही सच्चाई है, आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं, हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की। जिनके जलवे पूरी दुनिया में मशहूर हैं। पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की सक्सेसफुल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब सीबीएसएसी के कोर्स में दाखिल हो गयी हैं। अब उन्हें लोग किताबों में पढ़ेंगे।
कोर्स के अंदर बरेली की एक आम लड़की प्रियंका की कहानी होगी जो अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बूते विश्व की अब तक की सबसे कम उम्र की विश्वसुंदरी बनती है और बॉलीवुड की कामयाब अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं।
सीबीएससी बोर्ड के इनवायरमेंटल साइंस के एक चैप्टर में बच्चों को प्रियंका और उनके जीवन के किस्सों से वाकिफ कराया जाएगा। वैसे बोर्ड ने कहा है कि प्रियंका का आर्मी बैकग्राउड है इसलिए हमने उसे कोर्स में शामिल किया है। इस चैप्टर का नाम होगा रोविंग फेमिली।
वैसे अभी चार महीने पहले ही बॉलीवुड की कातिल हसीना प्रियंका चोपड़ा एशिया की सबसे हॉट और सेक्सी अभिनेत्री करार दिया गया था। लंदन की मशहूर मैंगजिन 'ईस्टर्न आई' के ऑनलाइन सर्वे ने प्रियंका चोपड़ा को एशिया की सबसे हॉट और सेक्सी महिला चुना था ।
कहना गलत ना होगा कि प्रियंका के सितारे इस समय बुलंदी पर हैं। प्रियंका से पहले तमिल फिल्मों के भगवान कहे जाने वाले अभिनेता रजनीकांत को सीबीएसएसी के कोर्स में शामिल किया गया था। लेकिन प्रियंका को यह उपलब्द्धि बहुत जल्द मिल गयी हैं। वो बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री हैं जिन्हें कोर्स में शामिल किया गया है।
आप क्या सोचते हैं, अपनी राय नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।


Click it and Unblock the Notifications












