डांस नहीं सिर्फ फिल्म करेंगे शाहिद कपूर
मुंबई। फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक है जो कि अपने खास डांसिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। इसलिए उन्हें आने वाले 'वर्ल्ड डांस डे' के मौके पर परफार्मेंस देने के कई आयोजकों द्वारा बुलाया जा रहा है लेकिन यह अभिनेता अभी सिर्फ अपनी फिल्मों पर ही ध्यान देना चाहता है।
शाहिद से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शाहिद इस समय प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रैंम्बो राजकुमार' में काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह राजकुमार संतोषी की फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में भी नजर आयेंगे।
यह ध्यान देने योग्य है कि शाहिद कपूर सेलीब्रिटी डांस ट्रेनर शामक डावर के इंस्टीट्यूट 'शामक डावर इंस्टीट्यूट आफ परफार्मिंग आर्ट' के स्टूडेंट रह चुके हैं। शाहिद ने कई हिट डांसिंग नंबर जैसे 'मौजा ही मौजा' 'मूव योर बॉडी' और 'हडि़प्पा' जैसे सुपरहिट गाने दिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications
