कपिल देव फ्रेंच दाढ़ी में बने कटप्पा, अनुपम खेर ने कहा- गंजों की महफिल में स्वागत , मजेदार मीम्स
लॉकडाउन में भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपने नए लुक से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। हर कोई उनके इस नए लुक को देखकर कह रहा है कि अब तो इनकी बॅालीवुड में एंट्री तय है।
कपिल देव ने अपने नए लुक में सिर के बालों को पूरी तरह से साफ कर दिया है। वह ग्रे कलर की फ्रेंच दाढ़ी के साथ नई फोटो शेयर की है। जिस पर मीम्स भी बन रहे हैं। साथ ही अनुपम खेर ने उनके इस लुक पर मजेदार कमेंट किया है जिसे काफी पढ़ा जा रहा है।

बता दें कि खेल जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने लुक के साथ प्रयोग किया है। यहां तक कि विराट कोहली ने ट्रीम चैलेंज भी दिया था। फिलहाल चलिए आपको दिखाते हैं कि कपिल देव के इस लुक पर लोगों का क्या कहना है..


Click it and Unblock the Notifications











