पैरों के नीचे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रखने पर हुआ विवाद, मिचेल मार्श को गालियां दे रहे हैं लोग!

mitchel marsh, world cup

Mitchell Marsh Feet On World Cup Trophy- 2023 क्रिकेट विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। ऐसा छठवीं बार था जब ऑस्ट्रेलिया ने इस खिताब को जीता है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा सामने आया जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट मिचेल मार्श की एक तस्वीर सामने आई जिसमें वो अपने पैरों को प्रतिष्ठित वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर रखकर बैठे हुए हैं। जैसे ही ये तस्वीर सामने आया बवाल मच गया और इसके एक विवादित हरकत के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

इस तस्वीर को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था और तस्वीर आग की तरह भारत में वायरल हो रही है। लोगों की तरफ से इस तस्वीर पर कई तरह की टिप्पणियां की जा रही है और कहा जा रहा है कि ये काफी अपमानजनक है।

क्या बोल रहे हैं यूजर्स?

मिचेल मार्श की इस हरकत पर एक यूजर ने लिखा है, ''जिसे कदर नहीं उसको ही मिलता भाई सब कुछ #Fact.'' एक ने लिखा, ''भाई उसकी ट्रॉफी है वो चाहे जो कुछ करे।'' एक ने लिखा, ''और यहां से ऑस्ट्रेलिया का पतन शुरू।'' एक ने लिखा, ''वो उनका कल्चर है।

अब क्या इसकी आरती उतारेगे।'' एक ने लिखा, ''घृणित व्यवहार ट्रॉफी के लिए कोई सम्मान नहीं।'' एक ने लिखा, ''जाहिल हैं ऑस्ट्रेलियाई।'' एक का कहना था, ''उनके पोज का मतलब है उनके पैरों के नीचे की दुनिया। वे ट्राफियों को एक सामान्य चीज़ की तरह देखते हैं।''

इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं और कई लोग तो गालियां तक दे रहे हैं। हालांकि पैट कमिंस या मिचेल मार्श की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

यह फोटो विश्व कप जीतने के बाद टीम के होटल के कमरे में ली गई थी, जिसमें मार्श ट्रॉफी के ऊपर दोनों पैरों के साथ अपना स्वर्ण पदक प्रदर्शित कर रहे हैं। यह इशारा कई क्रिकेट प्रेमियों को पसंद नहीं आया है। लोग भड़के हुए हैं और कह रहें हैं कि अब ऑस्ट्रेलिया कभी ये ट्रॉफी नहीं जीतेगी।

More from Filmibeat

Read more about: mitchell marsh world cup
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X