वर्ल्ड कप से पहले 'भगवा रंग' की ड्रेस में दिखी टीम इंडिया से मचा बवाल, लोग बोले- 'योगी जी ने डिजायन किया है'

पुरुष क्रिकेट विश्वकप 2023 को लेकर चर्चा है और इसकी शुरुआत 5 अक्टूबर 2023 से हो चुकी है। लेकिन भारत के पहले मैच से पहले कुछ ऐसा सामने आया है जो कि सुर्खियों का हिस्सा है।
दरअसल एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें टीम इंडिया को भगवा रंग यानि ऑरेंज कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है। वायरल तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सभी खिलाड़ी ऑरेंज कलर की ड्रेस के साथ साथ ऑरेंज कलर की कैप में भी नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग ट्रोल कर रहे हैं और कुछ ने तो ये तक कह डाला है कि क्या इस ड्रेस को योगी जी डिजायन किया है। इस तस्वीर के वायरल होते ही लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं और एक ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन लिखा है,
''पूरा 'भगवा'..लगता है योगी जी ने टीम इंडिया के लिए किट डिजाइन कर दी है।'' एक का कहना है, ''भारत और नीदरलैंड के बीच अब अंतर करना मुश्किल!!'' एक ने लिखा, ''बेशरम रंग वाले विवाद के बाद इसका क्या होगा?'' एक ने लिखा, ''हरा कहा है?''
एक का कहना है, ''मुझे आशा है कि कोई हरा आश्चर्य नहीं होगा। हमारी टीम वोकिज़्म का अनुसरण करती है।'' एक का कहना है, ''इस तरह राज तिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं भगवान धारी।'' एक ने लिखा, ''टीम कांवड़िया लग रहे।''
एक ने लिखा, ''अब ड्रीम 11 की जगह "जय श्री राम" और हो जाये।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन किसी तरह का रिएक्शन बीसीसीआई की तरफ से सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि इंडिया का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ 8 अक्टूबर को होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











