Sara Tendulkar- शुभमन गिल के पचासे पर ऐसा था सारा तेंदुलकर का रिएक्शन, मस्त वीडियो वायरल!

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 की धूम है और भारतीय टीम की जीत का सिलसिला जारी है। गौरतलब है कि 19 अक्टूबर को भारत ने बांग्लादेश को हराया लेकिन इस दौरान कुछ भी और भी चर्चा का विषय रहा।
ये मैच देखने के लिए सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी पहुंची थीं और कैमरा बार बार उनकी ओर जा रहा था। गौरतलब है कि काफी समय से सारा और शुभमन गिल का नाम एक दूसरे से जोड़ा जा रहा लेकिन ये अफवाह कभी आधिकारिक नहीं हुई है।
कल वाले मैच में जब शुभमन गिल ने अपना पचासा पूरा किया तो सारा तेंदुलकर ने काफी खुश होकर उनके लिए चियर किया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर सारा और शुभमन को लेकर कई तरह की टिप्पणियां फिर से जा रही हैं।
एक ने लिखा, ''शुभमन गिल ने चौका लगाया और कैमरामैन ने तुरंत सारा तेंदुलकर को ताली बजाते हुए देखा।'' एक ने लिखा, ''इसी क्षण का इंतजार करें तो सब लोग कर रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''मुस्कुराहट तो देखो।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं लेकिन किसी की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है।
गिल बीमारी के कारण ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए क्योंकि वह कथित तौर पर डेंगू से पीड़ित थे और पाकिस्तान के खिलाफ वापसी पर, वह मंच पर आग लगाने में असफल रहे क्योंकि उन्होंने अपना विकेट सस्ते में खो दिया।
बांग्लादेश के खिलाफ गिल ने 55 गेंदों में 53 रन बनाए। शुभमन गिल वो खिलाड़ी हैं जो कि अक्सर चर्चा में रहे थे और कुछ समय पहले उनका नाम सारा अली खान से जुड़ा था। हालांकि किसी के साथ उनका रिश्ता आधिकारिक तौर पर क्लियर नहीं हुआ है। फिलहाल वो लगातार अपने मैच को लेकर चर्चा में हैं और विश्व कप 2023 पर नजर है।


Click it and Unblock the Notifications











