विकेटों की झड़ियों के बीच क्रिकेटर्स का हौसला ऐसे बढ़ाते दिखे बॉलीवुड सेलेब्स, रणवीर-दीपिका से लेकर SRK सब झूम

World Cup 2023

Bollywood Celebs At World Cup 2023: देश दुनिया में आज सिर्फ और सिर्फ वर्ल्ड कप की धूम है। क्रिकेट प्रेमियों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स सभी अपनी तरह से टीम इंडिया का हौंसला बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। तमाम बॉलीवुड सेलेब्स गुजरात के अहमदाबाद में हो रहे भारत बना ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल को देखने के लिए पहुंचे हैं।

इस लिस्ट में रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण से लेकर शाहरुख खान तक के नाम शामिल हैं। स्टेडियम से बॉलीवुड सेलेब्स की काफी सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। भी इस मैच में उत्साह से भरे दिखाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह आज इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण को भी मैच का आनंद लेते हुए देखा गया। दोनों सितारे और अनीशा टीम इंडिया को चीयर करने के लिए ब्लू जर्सी पहने हुए नजर आए।

सिर्फ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ही नहीं, बल्कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मुकाबले का गवाह बनने के लिए शाह रुख खान और गौरी खान भी स्टेडियम में पहुंचे। इस दौरान एक तस्वीर में शाह रुख खान के साथ गायिका आशा भोसले भी मैच का आनंद लेते हुए नजर आईं। शाह रुख खान के साथ उनके तीनों बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान भी नजर आए।

मैच में विराट कोहली और केएल राहुल को सपोर्ट करने के लिए अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी भी स्टेडियम में नजर आईं। सिर्फ यही नहीं, इनके अलावा आयुष्मान खुराना, उर्वशी रौतेला, विवेक ओबरॉय, शनाया कपूर भी इस मैच का आनंद लेने पहुंचे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X