..................... World Cup 2015 Ranbir did commentary and launched Bombay Velvet Trailer - Hindi Filmibeat

वर्ल्ड कप 2015- धोनी की लक से बॉम्बे वेलवेट की किस्मत बनाने चले रणबीर

हाल ही में अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म शमिताभ के प्रमोशन के लिए वर्ल्ड कप के कमेंट्री बॉक्स में नज़र आए थे और अब रणबीर कपूर भी बिग बी के पदचिह्नों पर चलते हुए वर्ल्ड कप 2015 के क्वाटर फाइनल इंडिया और बांग्लादेश मैच की कमेंट्री करते नज़र आए हैं अपनी फिल्म बॉम्बे वेलवेट के ट्रेलर लॉंच और प्रमोशन के चलते।

मैच शुरु होने से पहले रणबीर कपूर और शोएब अख्तर के बीच काफी बातें हुईं जिसके दौरान रणबीर ने यहां तक कहा कि वो शोएब अख्तर के फैन हैं। शोएब ने रणीर के लिए बॉलिंग भी की और रणबीर उनकी बॉल से बचते नज़र आए।

Bombay Velvet trailer review- सिर्फ किसिंग सीन पर निर्भर हो गये रणबीर

रणबीर कपूर की फिल्म बॉम्बे वेलवेट जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था का फर्स्ट ट्रेलर आज रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को दर्शकों ने मिले जुले रिव्यूज दिये हैं जबकि क्रिटिक्स ने फिल्म के ट्रेलर को पूरी तरह से निगेटिव बताया है। अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर और करन जौहर के अभिनय में कुछ भी ऐसा नहीं था जो क्रिटिक्स को भा जाए।

फिल्म के ट्रेलर में रणबीर और अनुष्का के किसिंग सीन सबसे ज्यादा हाइलाइट हुए हैं। जिसके चलते लोगों ने यहां तक कहा है कि रॉय में भी इसी तरह से बिना किसी काम के किसिंग सीन डाल दिये गये थे और बॉम्बे वेलवेट में भी कुछ ऐसा ही नज़र आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X