वतन लौटे विश्व चैंपियन, विराट, सूर्या और हार्दिक पांड्या समेत इन खिलाड़ियों के वीडियो आए सामने!

टीम इंडिया के धुरंधर फाइनली घर वापस आ चुके हैं और इस दौरान की वीडियोज वायरल हो रहे हैं। बारबडोस में मैच जीतकर तिरंगा लहराने वाले चैंपियन कई दिनों से तूफान के कारण फंसे हुए थे।
अब गुरुवार को सुबह सुबह टीम इंडिया मुंबई में लैंड कर गई है और उनके स्वागत के लिए लोग नजरें गड़ाए बैठे थे। 2024 में रोहित शर्मा की अगुआई में ICC खिताब के लिए लंबे इंतजार को खत्म करते हुए विश्व में टीम ने परचम लहरा दिया।
रोहित की टीम इंडिया ने शनिवार को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया था। जैसे सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का कैच लिया तो पूरा देश एक साथ खुशी से उछल पड़ा था।
वीडियोज आए सामने
इस दौरान सभी खिलाड़ियों के वीडियोज सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि यहां से ये खिलाड़ी सीधे पीएम मोदी से मिलने के लिए जाने वाले हैं। वीडियो में आपको रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल.. और बाकी सभी सितारे नजर आ रहे हैँ। अब डालिए इन वीडियोज पर एक नजर..
तूफान में फंसे थे खिलाड़ी
गौरतलब है टीम इंडिया बारबाडोस में श्रेणी-चार के तूफान के कारण तीन दिनों तक फंसे रहे। एयर इंडिया की विशेष चार्टर उड़ान, जिसका नाम विजेता टीम एयर इंडिया चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप (AIC24WC) के नाम पर रखा गया, स्थानीय समयानुसार सुबह 4:50 बजे कैरेबियाई द्वीप से रवाना हुई और आज सुबह लगभग 6:20 बजे (IST) राष्ट्रीय राजधानी में उतरी। अब टीम प्रधानमंत्री से मुलाकात करेगी।


Click it and Unblock the Notifications