विशाल भारद्वाज के साथ काम करना चैलेंजिंग होगा : दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का कहना है कि विशाल भारद्वाज के साथ काम करना उनके लिए काफी चैलेंजिंग होगा।
दीपिका पादुकोण के बारे में पिछले काफी समय से खबर आ रही है कि वो विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म करने जा रही हैं और साथ ही फिल्म में लीड रोल में इरफान खान होंगे। इस बारे में बातचीत में विशाल भारद्वाज ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात भी की थी।
[ एक आंधी..और उड़ गए सलमान खान से रणबीर तक..प्रभास के आगे सब फेल ]
उन्होंने कहा था कि "दीपिका काफी समय से मुझे उनके लिए एक स्क्रिप्ट लिखने कह रही थी और उन्हें ये स्क्रिप्ट काफी अच्छी लगी। अभिषेक चौबे के बाद हनी त्रेहान को लॉन्च करते हुए मुझे काफी खुशी होगी। फिल्म के बारे में भी शुरूआती स्तर पर बात चल रही है। "

इस बारे में बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने भी हाल में एक बयान दिया कि "मैंने अभी तक विशाल भारद्वाज के साथ काम किया नहीं है लेकिन बतौर दर्शक उनकी फिल्में देखना काफी अच्छा लगता है। एक एक्टर के तौर पर उनके साथ काम करना बड़ी बात है और ये काफी चैलेंजिंग भी होगा।"
फिल्म में दीपिका पादुकोण माफिया क्वीन राहिमा खान जिन्हें सपना दीदी के नाम से भी जाना जाता है उनकी भूमिका निभाएंगी तो इरफान खान एक लोकल गैंगस्टर की जिसे राहिमा खान से प्यार हो जाता है। इरफान खान भी दीपिका पादुकोण के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications