"प्रभास के साथ काम करना मजेदार है लेकिन मुश्किल भी"

By Shweta

अभिनेता नील नितिन मुकेश इन दिनों साहो के सबसे जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की तैयारियों में लगे हुए हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद में चल रही है। नील नितिन मुकेश ने कहा है कि उन्होंने अपने जिम का पूरा पैर्टन तक बदल दिया है जो साहो की एक्शन सीक्वेंस के हिसाब से होगा।

बाहुबली स्टार प्रभास के साथ पहली बार काम करने पर नील नितिन मुकेश ने कहा कि प्रभास के साथ काम करना काफी मजेदार है। नील नितिन मुकेश ने कहा है कि "हमें साथ में काम करने में काफी मजा आ रहा है लेकिन काम करना मुश्किल भी है क्योंकि हम तीन भाषाओं में शूट कर रहे हैं और हर सीन को तीन बार तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा।"

working-with-prabhas-is-fun-but-difficult-says-neil-nitin-mukesh

आपको बता दें कि प्रभास, श्रद्धा कपूर के बाद नील नितिन मुकेश का फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका है। फिल्म को लेकर हर कोई काफी एक्साइटेड हैं। इसकी शूटिंग के फिलहाल हैदराबाद के रामो जी फिल्म सिटी में चल रही है। कुछ दिनों पहले प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म का पहला लुक शेयर किया गया था जो लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आया।

Recommended Video

Prabhas's Saaho Film Poster Copied from this Hollywood film poster | Filmibeat

प्रभास की अगली फिल्म साहो पूरी तरह से मॉर्डन एक्शन फिल्म है। बाहुबली के बाद दर्शकों के लिए प्रभास को अलग अवतार में देखना दिलचस्प होगा। प्रभास भी लगभग 5 सालों के बाद बाहुबली के बाद किसी और फिल्म में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X