"आखिरकार श्रीदेवी का सपना हुआ पूरा..इनके साथ करना चाहती थी काम"

श्रीदेवी ने कहा कि ए आर रहमान के साथ काम करना मेरा सपना था।

By Shweta

हर सुपरस्टार का सपना होता है कि वो अच्छे स्टार्स के साथ काम करे।श्रीदेवी खुद पिछले 50 सालों से बॉलीवुड से जुड़ी हैं और हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है लेकिन एक ऐसे भी शख्स हैं जिनके साथ श्रीदेवी खुद कई सालों से काम करना चाह रही थी।

जी हां हम बात कर रहे हैं ए आर रहमान की जिनके साथ काम करना श्रीदेवी के लिए सपने के सच होने जैसा है। श्रीदेवी काफी सालों से ए आर रहमान के साथ काम करना चाह रही थीं और आखिरकार मॉम में उनका ये सपना पूरा हुआ। आपको बता दें कि उनकी आने वाली फिल्म मॉम का म्युजिक डायरेक्टर ए आर रहमान ही हैं।

Working with AR Rahman is dream come true says Sridevi

श्रीदेवी ने कहा, 'जब 'मॉम' के निर्देशक रवि उदयवार और मैंने फिल्म पर काम शुरू किया, तो हमें महसूस हुआ कि फिल्म में रहमान का होना अच्छा होगा। लंबे समय से उनके साथ काम करने का मेरा सपना था। मैं हमेशा इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उनकी आभारी रहूंगी।'

श्रीदेवी - नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म में अक्षय खन्ना भी हैं। गौरतलब है कि श्रीदेवी की आने वाली फिल्म मॉम का 2 ट्रेलर जारी कर दिया गया है।श्रीदेवी लगभग 5 सालों बाद फिल्म में नजर आएंगी। इसके पहले वो इंग्लिश विंग्लिश में नजर आई थी जिसे लोगों ने पसंद किया था।

फिल्म में श्रीदेवी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी, अक्षय खन्ना, सुशांत सिंह और अमृता पुरी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन का लुक काफी शानदार है। फिल्म असल में एक मां (श्रीदेवी) की है जो अपनी बेटी को सामाजिक साज़िशों से बचाती हैं। ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X