फैन' की शूटिंग के दौरान शाहरूख को क्यों आई स्कूल की याद!

शाहरूख खान की बातों से लग रहा है कि वे मनीष शर्मा की फिल्म 'फैन' की शूटिंग काफी एन्जॉय कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर शाहरूख काफी उत्साहित हैं और अभी तक की फिल्मों की एक्टिंग से काफी अलग करना चाह रहे हैं।

shahrukh khan

शूटिंग से जुड़ी बातों को शेयर करते हुए शाहरूख बताते हैं कि, यह मजेदार बात है कि फैन में काम करने वाले हर एक सदस्य ने मेरी सारी फिल्में देख रखी हैं। वो मेरे सबसे बड़े फैन हैं, लेकिन जब भी मैं कुछ एक्ट करता हूं तो सब मना करने लगते हैं कि नहीं..नहीं..आपने ऐसा और एक फिल्म में किया है। प्लीज कुछ और करिए। इतना ही नहीं, बल्कि सीन को लेकर सभी मुझे अपने प्रस्ताव भी देते हैं।

शाहरूख कहते हैं, मेरे लिए यह वापस स्कूल जाने जैसा हो गया है। लिहाजा, मुझे फैन में काम करने में काफी मजा आ रहा है। मुंबई में एक इंटरव्यू के दौरान किंग खान ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, जब आप एक ही इंडस्ट्री में 25 साल काम करते हो तो आप लगभग अपने टैलेंट का हर रंग दिखा चुके होते हो। लिहाजा, जब इनसे इतर कुछ अलग निकल कर आता है तो काफी दिलचस्प होता है।

पढ़ें- मिलिए शाहरूख खान की जिंदगी के 9 रत्नों से

हालांकि फिल्म की कहानी अभी तक रिवील नहीं की गई है, लेकिन खबरों के अनुसार इस फिल्म में शाहरूख खान डबल रोल निभा रहे हैं। जिनमें से एक सुपरस्टार है, जबकि एक फैन है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब डेट बढ़ा दी गई है। शाहरूख ने मनीष शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि, युवा निर्देशकों के साथ काम करना एक अलग दुनिया लगती है।

इतना ही नहीं, शाहरूख ने माना कि जब उन्हें उनके उम्र के लोग एक्टिंग टिप्स या सलाह देते हैं तो उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता, लेकिन उन्हें बच्चों से या युवाओं से सलाह लेना काफी पसंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X