कई जगह काम करने से फायदा हुआ: प्रीति झांगियानी

हिंदी फिल्मों के अलावा मलयालम, तेलुगू, तमिल, पंजाबी, बांग्ला और कन्नड़ फिल्मों सक्रिय अभिनेत्री प्रीति झांगियानी कहती हैं कि अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम करना उनके लिए अलग तरह का अनुभव रहा है।

प्रीति ने सोमवार को एक साक्षात्कार में कहा, "यह बिल्कुल अलग तरह का अनुभव है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इससे एक अभिनेत्री के रूप में मेरा विकास हुआ है।"

यशराज फिल्म्स की 'मोहब्बतें' से साल 2000 में बॉलीवुड में कदम रखने से पहले प्रीति दक्षिण में तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा की फिल्मों में काम कर चुकीं थीं।

प्रीति कहती हैं कि अलग अलग भाषाओं की फिल्मों में काम करने से उनकी अभिनय कला पहले से निखरी है। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि हर फिल्म आपको कुछ नया देकर जाती है। हर निर्देशक आपको कुछ नईं बातें बताता है और हर बार दर्शकों को आपमें कुछ नया देखने को मिलता है।"

प्रीति जल्द ही फिल्म 'काश तुम होते' में नजर आएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Read more about: bollywood बॉलीवुड
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X