..................... Working full throttle to promote Ghanchakkar said Emraan Hashmi - Hindi Filmibeat

घनचक्कर को हर तरह से प्रमोट करेंगे: इमरान हाशमी

आने वाली कॉमेडी फिल्म घनचक्कर का प्रमोशन जोरों पर है। फिल्म में विद्या बालन और इमरान हाशमी मुख्य रोल में हैं। अपनी तरह की अलग कॉमेडी वाली इस फिल्म का प्रमोशन भी अलग ढंग से किया जा रहा है। फिल्म के हीरो इमरान ने कहा कि हम फिल्म के प्रचार में कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं। फिल्म 28 जून को प्रदर्शित होगी इसके लिए हम 8-10 शहरों की यात्रा कर रहे हैं।

मालूम हो कि इमरान ने यह बातें डांस रिएलिटी शो 'इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार' के सेट पर कही। इससे पहले खबर आयी थी कि विद्या बालन फिल्म का प्रमोशन महिलाओं की बहुचर्चित किट्टी पार्टी में करने वाली हैं।

इसके लिए विद्या बालन दिल्ली, लखनऊ और पंजाब की किट्टी पार्टियों में शिरकत करने वाली हैं। चूंकि विद्या बालन ने फिल्म में खुद एक पंजाबी महिला का किरदार निभाया है जो कि हाउस वाइफ हैं, इसलिेए फिल्मवालों ने अपने प्रमोशन के लिए टार्गेट हाउसवाइफ को ही किया है। विद्या बालन के साथ एक बार फिर से आपको इमरान हाशमी नजर आ रहे हैं। फिल्म के गानों और ट्रेलर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता हैं जिन्होंने इमरान और विद्या के काम के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ की है। फिल्म 28 जून को पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर यानी की विद्या बालन के पति है। यह पहली फिल्म है जो कि विद्या की शादी के बाद रिलीज होगी। फिल्म के जरिये लंबे अरसे बाद मशहूर गायक अल्ताफ राजा की भी वापसी हुई है जिनका गाया गाना झोलू राम. आज कल हर म्यूजिक चैनल पर दिखायी दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X