किस हो या डॉयलॉग..हर चीज में मेहनत करती हूं: चित्रांगदा सिंह

फिल्म 'आई मी और मैं' की वजह से एक बार फिर से अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह सुर्खियों में हैं। अपने ऊपर हॉट बेब का ठप्पा लगवाने वाली चित्रांगदा सिंह ने कहा कि वो अपनी हर फिल्म के लिए अपनी पहली फिल्म की ही तरह मेहनत करती हैं। इसलिए चाहे किस हो या फिर संवाद अदायेगी, उनकी तरफ से पूरी मेहनत होती है। यह और बात है कि लोग मेरे किस को महत्व देते हैं बजाय संवाद अदायगी के।

मालूम हो कि चित्रांगदा सिंह हालिया रिलीज फिल्म इंकार भी सेक्सुअल हैरेसमेंट पर ही आधारित थी। रिश्तों में इमोशंस की जरूरत बताने वाली चित्रांगदा रियल लाइफ में शादी-शुदा और एक पांच साल के बेटे की मां है।

आई मी और मैं' में चित्रांगदा सिंह के अलावा प्राची देसाई भी है जबकि फिल्म के हीरो जॉन अब्राहम है। फिल्म के निर्माता भी जॉन ही है। फिल्म एक कैसेनोवा की कहानी है जिसके लिए पैसे के आगे किसी भी चीज का कोई महत्व नहीं है। वो स्वभाव से सनकी और दिलफेंक किस्म का है। फिल्म के निर्देशक कपिल शर्मा है।

फिल्म 1 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह के कैरेक्टर का नाम अनुष्का है जो इशान यानी जॉन के साथ लिव इन रिलेशन में रहती है। चित्रांगदा ने कहा कि जब दो लोग साथ में रहते हैं तो उनके साथ शारीरिक संबंध होना सहज सी बात है। इसलिए कहा जा सकता है कि फिल्म में मेरा रोल काफी बोल्ड है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X