आमिर संग काम मेरा सौभाग्य होगा : अमिताभ

हाल ही में लंदन में रात्रिभोज पर आमिर से मुलाकात कर चुके अमिताभ ने कहा, "आपको ऐसा क्यों लगता है कि जब दो अभिनेता मिलते हैं और साथ में रात्रिभोज करते हैं तो इसका मतलब है कि वह किसी परियोजना पर साथ काम करेंगे। आमिर उसी होटल में रुके थे, जहां मैं रुका हुआ था। उन्होंने मुझसे मुलाकात और रात्रिभोज के लिए कहा था। यह केवल एक प्रकार की सामाजिक मुलाकात थी।" उन्होंने कहा, "मुझे आमिर के साथ काम करने में खुशी होगी, खासकर तब जब वह फिल्म का निर्देशन करें।"
अमिताभ अपने बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन की हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म 'रावण' को मिली नकारात्मक प्रतिक्रिया पर कहते हैं, "लोग फिल्म देखने के लिए पैसा देते हैं। यदि उन्हें कुछ पसंद नहीं आता है तो उन्हें उसकी आलोचना करने की स्वतंत्रता है। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पूरी दुनिया में ही ऐसा होता है। हमें लोगों के फैसले को स्वीकारते हुए असफलताओं से सीखना चाहिए और दोबारा कोशिश करनी चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications