..................... I worked hard to create my own identity in bollywood : Ranbir Kapoor | बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी मेहनत की है : रणबीर कपूर - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी मेहनत की है : रणबीर कपूर

Ranbir Kapoor
आज का रॉकस्टार और कपूर खानदान से ताल्लूख रखने वाले बॉलीवुड के कलाकार रणबीर कपूर का कहना है कि मैंने फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए काफी मेहनत की है। सिर्फ परिवार का नाम जुड़ जाने से ऐसा नहीं है कि आप हिट हो ही जाएंगे।

अपनी फिल्म सावरिया ये अपने कैरियर की शुरूआत करने वाला रणबीर आज बॉलीवुड का रॉकस्टार बन चुका है। अपनी पहली फिल्म के बारे में रणबीर का कहना है कि मैं संजय लीला भंसाली का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे अपनी फिल्म में अदाकारी का मौका दिया।

आज मैने अपनी लाइफ में जो कुछ भी अचिव किया है वो सिर्फ और सिर्फ मेरी ही मेहनत है, मैने जब अपना फिल्मी सफर शुरू किया था तब बहुत से लोग मुझसे यही कहते थे कि ये तो फिल्मी घराने का ही है इसे तो लोग आसानी से फिल्मों में ले लेंगे।

लेकिन आज बॉलीवुड में मेरी अलग ही पहचान है, पहले लोग मुझे नितू कपूर और ऋषि कपूर के बेटे और राज कपूर के पोते के रूप में पहचानते थे लेकिन आज मुझे लोग सिर्फ रणबीर कपूर के नाम से जानने लगे हैं। हर किसी को अपने काम के लिए मेहनत करनी पड़ती है तभी आप सफल होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X